फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   12 people were standing outside the factory just before

Roorkee News: ब्लास्ट से ठीक पहले फैक्टरी के बाहर खड़े थे 12 लोग

Sun, 26 Feb 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
12 people were standing outside the factory just before

विज्ञापन
फैक्टरी के पास एक दुकान में लगे कैमरे में दिखा, पुलिस ने कैमरों की हार्ड डिस्क कब्जे में ली





पुलिस ने घटनास्थल के पास तीन दुकानों की सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क की जांच की तो पता चला है कि फैक्टरी के बाहर 10 से 12 लोग जमा थे। गनीमत रही कि वह वहां से चंद मिनट में निकल गए। पुलिस ने अब तक हार्ड डिस्क दुकानदारों को वापस नहीं की है।



मोहल्ला कानूनगोयान स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण हादसे की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। जांच में कोई तथ्य रह न जाए इसका पुलिस अधिकारी विशेष ध्यान रख रहे हैं। इसके चलते ही घटनास्थल के आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था और उनकी हार्ड डिस्क को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


पुुलिस को एक दिन के अंदर लगी हार्ड डिस्क की जांच के बाद जानकारी मिली है कि घटना से चंद मिनट पहले ही फैक्टरी के बाहर करीब 12 लोग खड़े थे। गली में भारी आवाजाही थी। ये लोग ग्राहक थे या आसपास के रहने वाले थे इनकी पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं, जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट होने से चंद मिनट पहले ही ये लोग इधर-उधर गली में चले गए थे। ब्लास्ट के समय यह वहीं रहते तो और भी भीषण हादसा हो सकता था। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन











फोरेंसिक जांच का दिया प्रशिक्षण

हरिद्वार से आई फोरेंसिक जांच टीम ने शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर दरोगाओं को फोरेंसिक जांच करने का प्रशिक्षण दिया। टीम में शामिल अक्षय कुमार, अनिल चौहान ने फोरेंसिक किट के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ग्लब्स पहनकर सैंपल लिए जाएं। सैंपल लेते समय खाली हाथ नहीं लगाना चाहिए। खून के सैंपल को एक डिब्बी में सुरक्षित रखना चाहिए। साथ ही जो किट में केमिकल होता है, उसका भी सैंपल लेते हुए प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान एसएसआई नरेश गंगवार, एसआई बारु सिंह चौहान, एसआई रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed