{"_id":"5ad645ab4f1c1b46098b520d","slug":"11523991979-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीय पर 11 साल बाद विशेष योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीय पर 11 साल बाद विशेष योग
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। आज अक्षय तृतीया है। इस बार स्वयं सिद्ध मुहूर्त पड़ रहा है। इस दिन किया गया दान हमेशा और स्थायी रहता है। यह योग नव दंपति के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कार्यों का कभी क्षय नहीं होता। साथ ही इस दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। आज बुधवार को अक्षय तृतीया का विशेष मुहूर्त है। इस दिन शादी करने का विशेष मुहूर्त माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश शर्मा शास्त्री ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर 11 वर्ष बाद विशेष योग बन रहा है। तृतीया पर जो लोग विवाह बंधन में बंधकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करते हैं। उनके लिए यह वरदान स्वरूप है। उन्होंने बताया कि इस योग में किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है। विवाह संस्कार में सिंह लग्न और कुंभ लग्न का विशेष महत्व है। इस बार सिंह लग्न मंगलवार को 4:10 बजे से प्रारंभ है। कुंभ लग्न रात्रि में 2:50 बजे से प्रारंभ हो रहा है। इन लग्नों में विवाह होने से दांपत्य जीवन में कभी नीरसता नहीं आती। उत्तम दांपत्य सुख के साथ उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। किसान भगवान विष्णु की पूजा कर अपनी अच्छी फसल की कामना करते हैं।