{"_id":"636a732a021c8f58e17beb30","slug":"10-people-sued-for-assault-roorkee-news-drn4276061188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ग्राम करौंदी निवासी दो अलग-अलग पक्षों की तहरीर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भगवानपुर के ग्राम करौंदी निवासी दो ग्रामीणों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में छह नवंबर को नोकझोंक हो गई थी। जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मारपीट कर दी थी। मारपीट से दोनों पक्षों के दो लोग चोटिल हो गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि एक पक्ष के पीड़ित ग्रामीण यशपाल की तहरीर पर आरोपी राजबीर, आशीष कुमार, अमन कुमार, प्रिंस समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष आशीष कुमार की तहरीर पर आरोपी पप्पू, अमन कुमार, अभिषेक, गोल्ली, नीटू, यशपाल समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।