फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   1.5 lacs withdrawn after changing atm card

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले डेढ़ लाख

Tue, 28 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 28 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
1.5 lacs withdrawn after changing atm card
atm - फोटो : amar ujala
धोखेबाजों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड चालाकी से बदलकर 1.5 लाख रुपये उड़ा दिए। यह रकम उसने बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखी थी।  पीड़ित परिवार इस घटना से बेहद आहत है और पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खाते से जो रुपया ट्रांसफर हुआ है। वह उस युवक के खाते में आया है। हालांकि युवक इस बात से अनभिज्ञता जता रहा है। 
विज्ञापन


प्रीत विहार कालोनी निवासी अनिता राकेश ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को बताया कि 10 जुलाई  को उसकी बेटी की शादी है। बेटी की शादी के लिए लोन पर रुपया लिया है। 22 जून को उसने अपने बेटे को 10 हजार रुपये लाने के लिए गणेशपुर स्थित एक एटीएम पर भेजा था। उसने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। उसी दौरान एक युवक वहां आया और बेहद चालाकी से उसने एटीएम बदल दिया। खाते में 10 हजार रुपये निकालने के बाद डेढ़ लाख रुपये रह गया था जिसे शादी की तैयारियों पर खर्च करना था। गत दिवस वह बैंक में रुपये निकालने गई तो पता चला कि खाते में रुपये नहीं है। स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि खाते से सारे रुपये निकाले जा चुके हैं। जिसमें कुछ रुपये एटीएम से निकाले गए हैं। जबकि कुछ रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


 पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। जिसके खाते में यह रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि युवक रुपयों को लेकर अनभिज्ञता जता रहा है। खाते से रुपये निकल जाने से पूरा परिवार बेहद परेशान है। अनिता राकेश ने बताया कि उसका पति बिमार है। उसने यह रुपये लोन पर लिए थे। ताकि बेटी की शादी कर सके। अब समझ में नहीं आ रहा है कि वह कैसे रुपयों का इंतजाम करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed