{"_id":"5772be4e4f1c1b576179a7b1","slug":"1-5-lacs-withdrawn-after-changing-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर निकाले डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले डेढ़ लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखेबाजों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड चालाकी से बदलकर 1.5 लाख रुपये उड़ा दिए। यह रकम उसने बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखी थी। पीड़ित परिवार इस घटना से बेहद आहत है और पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खाते से जो रुपया ट्रांसफर हुआ है। वह उस युवक के खाते में आया है। हालांकि युवक इस बात से अनभिज्ञता जता रहा है।
प्रीत विहार कालोनी निवासी अनिता राकेश ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को उसकी बेटी की शादी है। बेटी की शादी के लिए लोन पर रुपया लिया है। 22 जून को उसने अपने बेटे को 10 हजार रुपये लाने के लिए गणेशपुर स्थित एक एटीएम पर भेजा था। उसने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। उसी दौरान एक युवक वहां आया और बेहद चालाकी से उसने एटीएम बदल दिया। खाते में 10 हजार रुपये निकालने के बाद डेढ़ लाख रुपये रह गया था जिसे शादी की तैयारियों पर खर्च करना था। गत दिवस वह बैंक में रुपये निकालने गई तो पता चला कि खाते में रुपये नहीं है। स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि खाते से सारे रुपये निकाले जा चुके हैं। जिसमें कुछ रुपये एटीएम से निकाले गए हैं। जबकि कुछ रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। जिसके खाते में यह रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि युवक रुपयों को लेकर अनभिज्ञता जता रहा है। खाते से रुपये निकल जाने से पूरा परिवार बेहद परेशान है। अनिता राकेश ने बताया कि उसका पति बिमार है। उसने यह रुपये लोन पर लिए थे। ताकि बेटी की शादी कर सके। अब समझ में नहीं आ रहा है कि वह कैसे रुपयों का इंतजाम करे।