बाइक सवार भाइयों को रोडवेज बस ने रौंदा, एक की मौत
- -दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर हुआ हादसा
- -दोनों भाई पतंजलि में करते थे नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के फेज-टू में बाइक सवार दो भाइयों को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार सुबह गोलभट्टा निवासी संदीप (32 वर्ष) पुत्र स्व. राज अपने छोटे भाई मोनू (20 वर्ष) के साथ फेज-टू में प्रतिदिन की तरह बाइक से नौकरी पर जा रहा था। दोनों बाइक से दिल्ली-हरिद्वार हाइवे स्थित राजवाड़ा फार्महाउस के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई मोनू को मृत घोषित कर दिया। संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने बस चालक को लिया हिरासत में
हादसे के बाद पुलिस ने बस को पकड़ लिया साथ ही उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
दो माह पहले हुई थी पिता की मौत
हादसे के शिकार हुए संदीप और मोनू के पिता की दो माह पहले ही मौत हो हुई थी। पिता की मौत का गम अभी परिवार भूला भी नहीं था कि परिवार के एक और सदस्य की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। संदीप की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। एक बेटे की मौत और दूसरे के गंभीर घायल होने की खबर से उनकी मां का हाल बेहाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी बदहवास हालत में है।