फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youths are being cheated in the name of getting jobs in the company

Rishikesh News: कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से हो रही ठगी

Thu, 07 Nov 2024 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youths are being cheated in the name of getting jobs in the company
कंपनी में जोड़कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर युवाओं से धोखाधड़ी की जा रही है। इस मामले में छिद्दरवाला के ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कंपनी के स्थानीय कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान शोबन सिंह कैंतुरा ने बताया कि एक कंपनी ऑनलाइन मार्केटिंग कॉस्मेटिक गारमेंट्स के नाम पर यूपी, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, केरल आदि राज्यों के युवक-युवतियों को जोड़ रही है। इसके लिए उनसे मोटी रकम ली जा रही है। जब कंपनी से जुड़े युवा अपने पैसे वापस मांग रहे हैं तो कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी उन्हें धमका रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने कंपनी के स्थानीय कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी और रायवाला पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष भी थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वालों में बलजिंदर सिंह, शमा पवार, अनीता राणा, आयुष रावत, हुकुम सिंह, रॉबिन रावत, दिव्यांश, गौरव और राहुल थापा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed