फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth suspected of corona virus recruitment in AIIMS

एम्स में कोरोना वायरस का संदिग्ध युवक भर्ती

Sun, 09 Feb 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth suspected of corona virus recruitment in AIIMS
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में रूटीन जांच को पहुंचे एक रोगी को भर्ती किया गया है। रोगी को कोरोना वायरस से आशंकित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि शनिवार को ऋषिकेश निवासी 36 वर्षीय एक युवक एम्स में रूटीन जांच को पहुंचा। वह पिछले पांच वर्षों से चीन के बुहान प्रांत में योग प्रशिक्षक है। 23 जनवरी को भारत लौटा है। उन्होंने बताया कि रोगी भारत पहुंचने के बाद, अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर रह रहा था। पारिवारिक सदस्यों में भी कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं। वह आईडीएसपी टीम से रेफर के बाद एम्स में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए आया था। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रोगी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही सैंपल जांच के लिए पूणे स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक संस्थान में कुल में पांच संदिग्ध मामले आए हैं। इनमें दो की रिपोर्ट निगेटिव, दो की रिपोर्ट लंबित है। एक को कम संदेह के कारण परीक्षण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed