फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth drives vehicle while intoxicated, video goes viral

Rishikesh News: नशे में वाहन दौड़ाते रहे युवक, वीडियो वायरल

Sat, 20 Dec 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 20 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth drives vehicle while intoxicated, video goes viral
नशे की धुत में इस तरह कार की ​खिड़की से अपने आप को बाहर निकालकर रील बनाते युवक। स्रोत-विडियो ग्
तीर्थनगरी अब बेलगाम रफ्तार की भी पहचान बनती जा रही है। शुक्रवार देर शाम बैराज के समीप गंगा तट पर खुलेआम शराब का सेवन करने के बाद युवक एम्स रोड, आवास विकास, हीरालाल मार्ग और देहरादून रोड होते हुए इंद्रमणि बड़ोनी चौक तक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते सोशल मीडिया पर देखे गए। इस दौरान ओवरटेक के चक्कर में दो वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि केवल वाहनों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

यह वही क्षेत्र है जहां 16 दिसंबर की रात श्यामपुर आईडीपीएल मार्ग स्थित मनसा देवी फाटक के समीप चार युवकों की दर्दनाक मौत हुई थी। उस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। लेकिन न तो युवाओं को सबक मिला और न ही प्रशासन को।
विज्ञापन


सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ठोस कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है। कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि एम्स रोड से कई शिकायतें आ रही हैं। पुलिस टीम की गश्त बढ़ाई जा रही है। गंगा घाटों और इस मार्ग पर खुले आम शराब का सेवन करने वालों और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed