फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth critically injured in bull attack

Rishikesh News: सांड़ के हमले में युवक गंभीर घायल

Fri, 24 Jul 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 24 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Youth critically injured in bull attack
युवक का एम्स ऋषिकेश में चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। प्रतीतनगर के हनुमान चौक में बृहस्पतिवार सुबह एक निराश्रित सांड़ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के हाथ में फ्रैक्चर आया है और उसका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हनुमान चौक निवासी बजरंग अपनी दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सांड़ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से बजरंग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना में युवक का हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में निराश्रित मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि निराश्रित पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने और उनकी उचित व्यवस्था करने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed