{"_id":"6604b08e6c9f03a5c4039ce6","slug":"youth-arrested-with-13-grams-of-smack-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-379419-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 13 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 13 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना मुनि की रेती पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से 13 ग्राम स्मैक सहित एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है।
थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि बीते मंगलवार की देर शाम को जंगलात पुलिया के समीप एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से कुल 13 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्राॅनिक तराजू व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान विशाल निवासी 428, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के रूप में की गई है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह स्मैक शांति निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश ने उसे क्षेत्र में बेचने के लिए दी थी। आरोपी के बयान के आधार पर उक्त महिला के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि उक्त महिला का पति वर्तमान में जेल में बंद है। जिसके खिलाफ विभिन्न थाना व कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।