{"_id":"6aa7e0d699a6b0d5ea0493f9","slug":"youth-arrested-for-raping-a-minor-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146366-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
-आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप
-ऋषिकेश पुलिस ने नेहरूग्राम से दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
ऋषिकेश। नाबालिग से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक ने उसे तपोवन क्षेत्र के एक होटल में बुलाया जहां नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ जबरदस्ती की गई। इसके बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। मामले में 24 अगस्त को पीड़िता की मां ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को तपोवन बुलाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथकिमकी दर्ज कर जांच शुरू की। आरोप है कि घटना के बाद युवक फोन और मैसेज के जरिये भी पीड़िता पर मिलने का दबाव बना रहा था। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट के अनुसार रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नेहरूग्राम स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर घर के बाहर से अखिलेश उर्फ अक्की (20) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।