फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lord Ganesha, the Remover of Obstacles, is enshrined in pandals; chants hailing the deity fill the region with a spirit of devotion

Rishikesh News: पांडालों में विराजे विघ्नहर्ता, भगवान गणेश के जयघोष से हुआ क्षेत्र भक्तिमय

Mon, 14 Sep 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 14 Sep 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha, the Remover of Obstacles, is enshrined in pandals; chants hailing the deity fill the region with a spirit of devotion
डोईवाला। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आकर्षक और भव्य पंडाल लगाकर भगवान गणपति की प्रतिमा विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विराजमान की गई। गणपति स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच शोभायात्रा निकाली। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। सोमवार को कोतवाली के पीछे मिस्सरवाला स्थित शिव दुर्गा मंदिर समिति की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। गणपति को लेकर श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और विघ्नहर्ता को स्थापित कर विशेष पूजन किया। आयोजन समिति से जुड़ी भावना त्यागी ने बताया कि 20 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक गतिविधियों आयोजित की जाएगी। इसी भगवान की प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा। इस दौरान पार्वती कश्यप, बेबी यादव, बबीता गुप्ता, अंकिता, ज्योति, उमा देवी, राजू बिज्ल्वाण, रीता, उमंग, ध्रुव, दीपक और कुलदीप त्यागी आदि थे। वहीं, राजीवनगर में 16वां गणपति समारेाह प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। इस दौरान भारत भूषण कौशल, चंद्रप्रकाश, कमलाप्रसाद, बालमुकुंद, अरविंद, अर्पित, कबीर, कार्तिक, संजयख्, पूजा और कमलेश आदि थे। वहीं, बाजारों में भी जमकर रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों से भगवान गणेश की प्रतिमा की खरीदारी कर स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed