फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   You will be able to see the uninterrupted flow of Ganga, videos of mountains and waterfalls on Janaki bridge.

Rishikesh News: जानकी पुल पर देख सकेंगे गंगा की अविरलता, पहाड़-झरनों के वीडियो

Thu, 07 Nov 2024 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
You will be able to see the uninterrupted flow of Ganga, videos of mountains and waterfalls on Janaki bridge.
शहर के प्रसिद्ध जानकी पुल पर लुभावने पहाड़, झरने, गंगा नदी का अविरल प्रवाह और शहर क्षेत्र के आश्रमों के आध्यात्मिक माहौल के वीडियो दिखाई देंगे। पर्यटन विभाग ने इसके लिए दो से तीन मिनट की अलग-अलग वीडियो क्लिप तैयार की है। नवंबर माह के अंत तक पुल पर यह वीडियो क्लिप दिखनी शुरू हो जाएंगी। ऋषिकेश शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। शहर क्षेत्र में इसके आसपास लुभावने पहाड़, झरने और घाट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसीलिए ऋषिकेश को योग की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए यहां की इमारतों, आश्रमों, घाटों व पुलों को फसाड लाइट से सजाया जा रहा है। इसी के तहत जानकी पुल को भी फसाड लाइट से भव्य रूप दिया जा रहा है। नई योजना के तहत अब जानकी पुल पर पर्यटन गतिविधियों से जुड़ी वीडियो क्लिप दिखाई जाएंगी। इसमें शहर व आसपास क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की वीडियो, साहसिक खेल जैसे राफ्टिंग, बंजी जंपिंग आदि शामिल होंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने वीडियो क्लिप तैयार की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed