फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   You must have heard the news of people getting injured

Rishikesh News: चाइनीज मांझे ने उड़ाई ऋषिकेश, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम की बिजली

Sat, 20 Jan 2024 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
You must have heard the news of people getting injured
I- पतंग उड़ाने के दौरान 33केवी की लाइन में आया था फाल्टI
विज्ञापन


चाइनीज माझा के कारण लोगों के घायल होने की खबरें तो सुनी होंगी। लेकिन चाइनीज माझा के कारण बिजली की 33केवी की लाइन में आए फाल्ट से शुक्रवार दिन भर बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से कई क्षेत्रों में ऑफिसाें में दिनभर काम ठप रहा।



बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे इंदिरानगर में कुछ युवा चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे थे। पतंग उड़ते हुए सीधे मनेरी भाली बिजलीघर के अंदर आ रही 33केवी की हाईटेंशन लाइन को छू गई। लाइन में फाल्ट आने के कारण वीरभद्र स्थित पिटकुल के 120 केवी के बिजलीघर में लाइन ट्रिप हो गई। इससे ऋषिकेश शहर और आसपास की बिजली गुल हो गई। इसी दिन दोपहर ढ़ाई बजे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ऋषिकेश शहर को तपोवन जा रही लाइन से जोड़ दिया।
विज्ञापन


रात भर पूरे ऋषिकेश शहर और तपोवन मुनिकीरेती में विद्युत आपूर्ति सुचारू होती रही। शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बढ़े जैसे ही बिजली की खपत बढ़ी वैसी अमितग्राम गुमानीवाला की 12 नंबर गली में तपोवन को आ रही हाईटेंशन लाइन का एक तार गर्म होकर टूटकर नीचे गिर गया। इससे ऋषिकेश शहर, मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह आठ ऊर्जा निगम की टीम ने गुमानीवाला में टूटे हुए तार को बदलने पहुंची। उसके बाद शहर में कुछ क्षेत्रों में 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। लेकिन आईएसबीटी और रेलवे रोड फीडर में फिर से फाल्ट आने से इस क्षेत्र में दोबारा बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम की टीम 33 केवी की लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने और आईएसबीटी और रेलवे रोड फीडर में फाल्ट को ठीक करने में लगी रही।

ऑफिसों का काम हुआ प्रभावित

बिजली की लाइन में आए फाल्ट के कारण बाजार में रोडवेज कार्यालय, पूर्ति विभाग के कार्यालय, ईएसआईसी डिस्पेंसरी, तहसील कार्यालय में काम प्रभावित रहा। वहीं कई ट्रेवल एजेंटों और सीएससी सेंटरों में काम प्रभावित रहा।




I
I

I
I

Iइंदिरा नगर में मनेरी भाली के अंदर आ रही 33केवी की लाइन पर चाइनीज माझा टच होने से वीरभद्र स्थित 120 केवी के बिजली में लाइन ट्रिप हो गई थी। जिससे ऋषिकेश शहर की बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार को सुबह लोड बढ़ने के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था, सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, लेकिन शहर में फिर फाल्ट आने के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल रही। - अरविंद नेगी, उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed