फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   yogi adityanath sister shashi payal asking devootess of up about assembly election trends

योगी की जीत के लिए प्रार्थना: भाई के लिए चिंतित हैं शशि पयाल, अपनी फूल-प्रसाद की दुकान पर आने वाले भक्तों से पूछती हैं...

Thu, 24 Feb 2022 07:18 AM IST
Vikas Kumar मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Feb 2022 07:18 AM IST
विज्ञापन
सार
अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल ने बताया कि मां भुवनेश्वरी उनकी ईष्ट देवी हैं। वह इन दिनों उत्तराखंड और यूपी के चुनाव को लेकर चिंतिंत हैं। मन से थोड़ी चिंता मिटाने के लिए वह भुवनेश्वरी मंदिर में आने वाले यूपी के श्रद्धालुओं से यूपी चुनाव का रुझान और योगी सरकार के कार्यों की जानकारी लेती हैं। 
loader
yogi adityanath sister shashi payal asking devootess of up about assembly election trends
शशि पयाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व पर इन दिनों नीलकंठ धाम में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नीलकंठ धाम में दर्शन करने के बाद कुछ शिव भक्त धाम से करीब डेढ़ किमी दूर मां भुवनेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल की फूल प्रसाद की दुकान है। दुकान में बैठी उनकी बहन सामान बेचने के साथ यूपी के चुनाव को लेकर चिंतित हैं। भुवनेश्वरी मंदिर में आने वाले उत्तर प्रदेश के शिव भक्तों से वह विधानसभा चुनाव का रुझान पूछ रही हैं। शिव भक्तों से योगी सरकार की प्रशंसा और तारीफों से वह फूले नहीं समा रही हैं। विधानसभा चुनाव में भाई की जीत के लिए वह मां भुवनेश्वरी से दिन-रात प्रार्थना कर रही हैं। 



लक्ष्मणझूला से मात्र 25 किमी दूर ग्राम सभा कोठार गांव है। इस गांव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल रहती हैं। उनके बहन और जीजा अपने घर से मात्र एक किमी की दूरी पर भुवनेश्वरी मंदिर में फूल प्रसाद और अन्य खाद्य सामग्री की दुकान संचालित करते हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल ने बताया कि मां भुवनेश्वरी उनकी ईष्ट देवी हैं। वह इन दिनों उत्तराखंड और यूपी के चुनाव को लेकर चिंतिंत हैं। मन से थोड़ी चिंता मिटाने के लिए वह भुवनेश्वरी मंदिर में आने वाले यूपी के श्रद्धालुओं से यूपी चुनाव का रुझान और योगी सरकार के कार्यों की जानकारी लेती हैं। इस दौरान कई श्रद्धालु योगी सरकार की जमकर प्रशंसा करते हैं। इससे उनकी कुछ आशंकाएं दूर होती हैं। वह दिन-रात मां भुवनेश्वरी से भाई के जीत के लिए प्रार्थना करती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि यूपी में भाजपा की सरकार बने और उनके भाई के सिर पर दोबारा मुख्यमंत्री का ताज सजे। 


करीब दो सप्ताह पहले हुई थी भाई योगी से फोन पर बात
योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल ने बताया कि बीती 12 फरवरी को कोटद्वार में आयोजित जनसभा से दो दिन पहले फोन पर उनकी अपने भाई से बात हुई थी। इस दौरान भाई योगी ने उनसे केवल दो टूक शब्दों में कुशलक्षेम पूछा। कहा कि अब हमें भी अपने भाई से बात करने में झिझक सी लगती है। गृहस्थ जीवन होता तो उनके घर परिवार के बारे में पूछते, लेकिन उनका जीवन देश और राष्ट्र के लिए समर्पित हो गया है। 

सात भाई बहनों में पांचवें नंबर के हैं योगी
शशि पयाल ने बताया कि उनके परिवार में तीन बहन और चार भाई हैं। दो बहन उनसे बड़ी हैं। उनसे छोटा एक भाई है। भाई के बाद पांचवें नंबर के योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने बताया कि नीलकंठ क्षेत्र में उनके व्यापार को करीब 30 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। नीलकंठ मंदिर परिसर के पास उनका लॉज भी है, जिसका संचालन उनका बड़ा बेटा करता है। वहीं भुवनेश्वरी मंदिर के पास फूल, प्रसाद और अन्य खाद्य सामग्री की दुकान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed