फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yoganagari will be made up of two and a half thousand plants

ढाई हजार पौधों से होगा योगनगरी का श्रृंगार

Wed, 14 Jul 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Yoganagari will be made up of two and a half thousand plants
ऋषिकेश। हरेला पर्व पर नगर निगम ढाई हजार पौधों से योगनगरी की धरती का श्रृंगार करेेगा। नगर निगम की टीम के साथ सामाजिक संस्थाओं के सैकड़ों स्वयंसेवी भी पौधरोपण अभियान में जुटेंगे। मेयर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण अभियान के लिए जरूरी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण को समर्पित उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के भव्य आयोजन की तैयारियों को मेयर अनिता ममगाईं ने नगर निगम सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर अनिता ममगाईं ने वन विभाग के अधिकारियों को संजय झील पर होने वाले पौधरोपण अभियान के लिए स्थान को चिह्नित करने के लिए कहा है। मेयर ने कहा कि योगनगरी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य के साथ सभी विभागों का पौधरोपण अभियान में सक्रीय रूप से भाग लेना चाहिए। बैठक में नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, सचिन रावत, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती आदि थे।
विज्ञापन

रंभा नदी उद्ग्म स्थल पर भी होगा पौधरोपण
ऋषिकेश। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि हरेला पर्व पर सोमेश्वर नगर स्थित पौराणिक सोमेश्वर महादेव की तलहटी में बहने वाली रंभा नदी के आसपास भी पौधारोपण किया जाएगा। मेयर ने रंभा नदी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र को आसामजिक तत्वों से मुक्त करने के लिए पुलिस को लगातार गश्त के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed