{"_id":"5742092d4f1c1bb415690fc1","slug":"yoga-teacher-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में योग सिखाएंगे तीर्थनगरी के योगाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन में योग सिखाएंगे तीर्थनगरी के योगाचार्य
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 23 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
योगा टीचर्स
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सरकार के टूरिज्म विभाग के आमंत्रण पर नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा अंतरराष्ट्रीय मेयर फोरम 2016 में भाग लेने चीन जाएंगे। चीन के जिआओजुओ शहर और ऋषिकेश शहर के बीच पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि चीन सरकार के आमंत्रण पर वह 26 मई को चीन के हेनन शहर जाएंगे। इस सम्मेलन में दुनिया भर से मेयर्स आएंगे। चीन के जिआओजुओ शहर का ताइजीक्वान मार्शल आर्ट और तीर्थनगरी ऋषिकेश के योग को बढ़ावा देने पर सहमति बनाई जाएगी। इसके तहत ऋषिकेश के योगाचार्या भारतीय योग की तालीम देने चीन जाएंगे और चीन के मार्शल एक्सपर्ट उत्तराखंड के युवाओं को प्रशिक्षण देने भारत आएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों देशों के मध्य इतिहास, संस्कृति, कला, खेल, व्यापार के प्रचार प्रसार के जरिये पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। इन गतिविधियों से उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दोस्ताना पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन