फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yoga means to communicate with the Lord: Padma Bhushan Bharat

योग प्रभु से संवाद का माध्यम: पद्मश्री भारत भूषण

Sat, 04 Mar 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sat, 04 Mar 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Yoga means to communicate with the Lord: Padma Bhushan Bharat
योगाचार्य पदमश्री भारत भूषण - फोटो : amar ujala

भारतीय योग को विश्वभर में पहचान दिलाने के साथ 1990 में उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार पर्यटन विभाग के सहयोग से तीर्थनगरी ऋषिकेेश में पहला योग महोत्सव आयोजित करने वाले वाले योगाचार्य पद्मश्री भारत भूषण योग को भगवान से संवाद का माध्यम मानते हैं।

विज्ञापन


योग गुरू भारत भूषण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, ज्ञानी जैल सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री मनोहर परिकर समेत कई बड़ी हस्तियों को योग व अध्यात्म की तालीम दे चुके हैं।     
विज्ञापन


 
योगाचार्य भारत भूषण इन दिनों तीर्थनगरी के मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसार्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे देसी-विदेशी साधकों को योग की तालीम देकर निरोग रहने के गुर सिखा रहे हैं। महज बीस वर्ष की आयु में उन्होंने अपने घर सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से ही लोगों को योग की तालीम देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



योग एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार से पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वाले भारत भूषण पहले भारतीय हैं। वह बताते हैं कि योग का मतलब दुनिया और अपने जीवन में हो रहे उतार-चढ़ाव को भूूल कर यौगिक क्रियाओं को करने के साथ प्रभु से संवाद करना है।

उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार योग विधा को ऐसे लोग करने से मना करते हैं, जिन्हें योग के बारे में कोई समझ नहीं है। कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति और खुशहाल जीवन जीने के लिए योग को नियमितरूप से जरूर करना चाहिए।


भारत भूषण देश के विभिन्न बंदीगृहों में कैदियों को भी योग की तालीम दे चुके हैं। योग गुरु को योग के साथ-साथ बॉडी बिल्डिंग में भी भारतश्री का अतिविशिष्ट सम्मान मिल चुका है। वर्ष 1976 में अर्जुनश्री सम्मान प्राप्त करने वाले भारत भूषण कहते हैं कि योग में ही समस्त मनुष्य जाति की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का एकमात्र समाधान निहित है। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के दौर में लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन पाने के लिए बीस से तीस मीनट तक योग करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed