{"_id":"64934877829fd0ee84086c54","slug":"yoga-is-an-integral-part-of-indian-civilization-culture-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-183448-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भारतीय सभ्यता, संस्कृति और जीवन शैली का अभिन्न अंग है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भारतीय सभ्यता, संस्कृति और जीवन शैली का अभिन्न अंग है योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बही योग की बयार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को शहर में जगह-जगह आयोजन हुए। राजनैतिक, धार्मिक, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में कई लोग जुटे और योगाभ्यास किया। इसके अलावा जगह-जगह संचालित योग केंद्रों में भी आयोजन हुए। स्वर्गाश्रम के वेद निकेतन आश्रम के समीप गंगा तट पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी योगाभ्यास किया।
कैबिनेट मंंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा योग भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग रहा है। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के गंगा तट पर ऋषिकुमार के साथ पर्यटकों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने सभी को योग का महत्व बताया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ऋषिकेश के सामुदायिक केंद्र में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। यहां अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई, जे बेहेरा मौजूद थे।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में आयोजित कार्यक्रम का संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि योग वसुधैव कुटुंबकम् की लोकोक्ति को चरितार्थ करता है। योग न सिर्फ हमें एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है बल्कि मनुष्य को निरोगी काया और लंबा जीवन भी प्रदान करता है। यहां प्रो. जया चतुर्वेदी, डाॅ. रश्मि मल्होत्रा, डाॅ. रंजीता कुमारी, दीपचंद जोशी, बीना, अमित, गौरव, विकास, रमेश, सलोनी, किरन, सुमन आदि मौजजूद थे।
विज्ञापन
पंडित ललित मोहन शर्मा महाविद्यालय के नमामि गंगे प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति की ओर से स्मृति वन ऋषिकेश में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने औषधीय पौधे रोपे और इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए। यहां स्वजल परियोजना की सामुदायिक विकास अधिकारी मंजू जोशी, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण विक्रम सिंह रावत, विनोद जुगलान, स्वयंबर दत्त कंडवाल, राजेश बहुगुणा आदि शामिल थे।
रेड राइडर्स क्लब के सदस्यों ने बैराज-चीला शक्ति नहर के किनारे बीन नदी के समीप 15 किमी साइकिल चलाने के बाद योगाभ्यास किया गया। कोच नीरज शर्मा ने योग का अभ्यास कराया। इस मौके पर जयेंद्र रमोला, सरदार बूटा सिंह, नीति गुप्ता, देवेंद्र राजपूत, अपूर्व त्रिवेदी, मनीष मिश्रा, अवनीश शाह, विक्रम, सुधीर, राजेश सूद, शैलेश भंडारी, पंकज अरोड़ा मौजूद थे।
जयराम आश्रम में प्रबंधक ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में साधकों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगतराम सिंघला, दीप शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि शामिल थे। वहीं जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयुष विभाग टिहरी और नगरपालिका मुनि की रेती ढालवाला की ओर से योग प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, गोविंदराम बिजल्वाण, एमएस रांगड़ आदि शामिल थे। राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल, पंडित ललित मोहन शर्मा महाविद्यालय, वियाना हेल्थ क्लब, जातिराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर, हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, नगर निगम स्थित पंडित दीन दयाल पार्क में भी आयोजन हुआ।