फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yoga is a great heritage of Indian culture: Anita Mamgain

योग भारतीय संस्कृति की एक बड़ी धरोहर: अनीता ममगाईं

Sat, 18 Jun 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yoga is a great heritage of Indian culture: Anita Mamgain
मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक बड़ी धरोहर है। यह एक प्राचीन परंपरा है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को विरासत में मिली है। योग हमारे शरीर के निर्माण से शुरू होता है। हमारे मन को भौतिकता से दूर ले जाता है। यह एक दिव्य कलाकृति है जो अभ्यास करने वाले व्यक्ति के संपूर्ण शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन

जयराम आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का मेयर ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में जयराम आश्रम में योग शिविर शुरू हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को योग से जोड़ने का काम किया है। पूरी दुनिया ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान योग की उपयोगिता को समझा। योग भारतीय संस्कृति की एक बड़ी धरोहर है, जिसे दुनिया ने न सिर्फ माना है बल्कि उसे जीवन में भी उतारा है। स्वस्थ और सफल जीवन के लिए योग का संयोग बेहद जरूरी है। इसके नियमित अभ्यास से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। योग यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। इस अवसर पर योग विभागाध्यक्ष योगाचार्य सूर्य प्रकाश रतूड़ी, असर्फी रणावत, अंजना उनियाल, पूजा शर्मा, मायाराम रतूड़ी, प्रदीप शर्मा, सत्येंद्र भट्ट, विजय चौहान, विनोद गैरोला, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed