{"_id":"5769aa5d4f1c1b9172b484c2","slug":"yoga-day-was-yogmay-tirthnagri","type":"story","status":"publish","title_hn":" योग दिवस पर योगमय हुई तीर्थनगरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर योगमय हुई तीर्थनगरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं, स्कूलों और राजनैतिक पार्टियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया। साधकों ने सूर्यासन, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, पर्वतासन, प्राणायाम आदि विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। योगाचार्यों ने साधकों को योग से दूर होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
मंगलवार को स्वामी नारायण आश्रम में भक्तिमय संगीत, भजन मालाओं के साथ साधकों ने विभिन्न यौगिक क्रियामयूरासन, नृत्य मुद्रा, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन का अभ्यास किया। मौके पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, बीपी भट्ट, मंहत नीलकंठ भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
संगिनी सोसाइटी गुलजार फार्म खड़क माफ खदरी श्यामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर साधकों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योगीराज योगेंद्र मिश्रा ने साधकों को योग के अलावा ध्यान का अभ्यास करवाया। मौके पर वीरभद्र सिंह चौहान, संगीता, ऊषा असवाल, रमाकांत तिवारी, चंडी प्रसाद पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सनराईज एजूकेशनल एडं कल्चरल एंपावरमेंट सोसाइटी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत वीरपुर खुर्द में लोगों को योग की जानकारी दी। मौके पर दीपक गुप्ता, रिमि भारद्वाज, बबीता देवी, रविंद्र, रीनू, सोनी पंवार, संदीप थापा, लक्कुश, शिल्पा आदि मौजूद थे।
आरपीएस स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य अर्चना खंडेलवाल ने योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में पूर्व राज्य सभा सदस्य मनोहरकांत ध्यानी, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, गीता वेदी आदि ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। मौके पर राधेश्याम पटवा, वृजपाल राणा, रमेश अरोड़ा आदि मौजूद थे।
माडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में योगाचार्य विपुल कुमार, अभिषेक जोशी और मयंक भट्ट ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को योगाभ्यास करवाया। इसके अलावा उन्होंने योग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्थान सचिव एचजी जुयाल, निदेशक रवि जुयाल, डा. रजनीश पांडेय, प्रदीप पोखरियाल, डा. शशिभूषण दूबे, अंशु यादव, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में दो योग केंद्र टीएचडीसी सामुदायिक भवन और आफीसर्स क्लब खोला गया। जिसका उद्घाटन टीएचडीसी कार्मिक निदेशक एसके विश्वास ने किया। इस मौके पर कॉरपोरेेशन अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। योगाचार्य ने साधकों को पतंजलि के अष्टांग योग सूत्र की जानकारी दी। कार्मिक एवं प्रशासन महाप्रबंधक विजय गोयल, सामाजिक एवं पर्यावरण महाप्रबंधक एसआर मिश्रा, एचएल अरोड़ा, एचएल भारद्वाज, आरके विश्वनोई, जे बेहरा आदि मौजूद थे।
सीमा डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल के छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग विषय पर हिंदी, अंग्रेजी निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता जैसे कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता के हिंदी निबंध में बीडीएस तृतीय वर्ष की सुरभी प्रथम, प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी निबंध में बीडीएस प्रथम वर्ष की रिधिमा प्रथम और बीडीएस द्वितीय वर्ष के लक्ष्य विश्वनोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता अपने नाम की। पेंटिंग प्रतियोगिता में बीडीएस द्वितीय वर्ष की वैशाली प्रथम, बीडीएस चुतर्थ वर्ष की मेखला जयंती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी योग व्याख्यान में याशिका प्रथम और आंचल गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी योग व्याख्यान में इंटर्न रेनुका जोशी प्रथम और दिव्या खंडूडी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा योगासन प्रतियोगिता में नीता सेमवाल प्रथम और ज्ञाति द्वितीय स्थान पर रही। संस्थान चेयरमैन डा. अमित गुप्ता, डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. हिमांशु ऐरन, डा. रागिनी यादव, विवेग संग, डा. प्रेम प्रकाश आदि मौजूद थे।
जीआईसी आईडीपीएल वीरभद्र मैदान में पं. ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय, जीआईसी रानीपोखरी के एनसीसी और एनएसएस के सैकडों साधकों ने पतंजलि योगाचार्य जेएस रौतेला से विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। इस मौके पर करीब छह सौ साधकों ने योगाभ्यास किया। मौके पर आईडीपीएल महाप्रबंधक जीएस बेदी, चंद्रवीर सिंह पोखरियाल, विरेंद्र सिंह नेगी, सुशील रावत आदि मौजूद थे।
हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कालेज, श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय, दून इंस्टीट्यूट, ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, श्री भरत मंदिर इंटर कालेज, विन्यासा योगा स्कूल, गोकुल धाम योग केंद्र गुमानीवाला, परमार्थ निकेतन आश्रम, चंद्रेश्वर कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, नीर फाउंडेशन, रामानंद आश्रम, स्वामी नारायण आश्रम में साधकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया।
आईडीपीएल में भी योग कार्यक्रम
बीआरओ शिवालिक परियोजना व आईडीपीएल द्वारा संयुक्त रूप से शिवालिक मुख्यालय के समीप योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कहा गया कि योग के द्वारा तमाम रोगों का इलाज संभव है। कार्यक्रम में प्रेमनारायण दुबे ने योगीराज कर्णपाल जी महाराज, मुख्य अतिथि आईडीपीएल महाप्रबंधक जीएस बेदी व विशिष्ठ अतिथि ब्रिगेडियर बीआरओ जीजी सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं ने भी योग कार्यक्रम में शिरकत की।
योगी कर्णपाल सिंह ने योग कराते हुए कहा कि योग को नियमित अपने जीवन का हिस्सा बनायें। कहा प्रतिदिन योग करने से ही योग का लाभ होगा। ब्रिगेडियर गुरू गोपाल सिंह ने कहा कि योग क्रियायें सैनिकों को तनावमुक्त रखने में सहायक है। महाप्रबंधक जीएस बेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व योग से हम अपने जीवन को संवार सकते हैं। केसी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग रोगों का को वैश्विक बनाया है। इस अवसर पर डा. सुधीर कुमार, योगिनी सरिता, रवि जैन, सुनील कुटल्हेडिया आदि मौजूद थे। ।
स्वस्थ जीवन के लिए योग को आत्मसात करने का संकल्प
डोईवाला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से शाम तक नगर में योग कार्यक्रम आयोजित हुए। विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
नगर में मुख्य आयोजन सुबह छह बजे आशीर्वाद वाटिका ऋषिकेश रोड परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। सबसे पहले प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शालू बहन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग प्रचारक अमित बिष्ट ने योग शिक्षक ओकेश चौहान और दीपक रावत के निर्देशन में लोगों को योगाभ्यास कराया। कहा कि योग शारीरिक ही नही मानसिक रोगों को भी दूर रखने में सहायक है।
इस दौरान संपूर्णानन्द थपलियाल, ईश्वरचंद अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, सूर्यकांत आर्य, राज कुमार पुंडीर, विजय शाही आदि ने भाग लिया। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यहां योग प्रशिक्षक जयराम आश्रम ऋषिकेश के दीपक ने लोगों को योग की मुद्राएं सिखाई। एयरपोर्ट डायरेक्ट बी कृष्णकुमार ने कहा कि योग जीवन में सामंजस्य बनाता है। एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कुमार कादियान ने कहा कि वर्तमान समय में स्वयं को स्वस्थ रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आज पूरी दुनिया योग से जुड़ रही है। प्रबंधक मानव संसाधन पी के जैन, अनिल जुयाल मुख्य सुरक्षा अधिकारी , सुभाष सिंह रावत वरिष्ठ अधीक्षक अग्निशमन मौजूद रहे। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में पंतजलि योग प्रशिक्षिका शिवरानी ने लोगों को ताडासन , भुंजगासन, वज्रासन आदि आसन सिखाए। कालेज प्राचार्य डॉ हर्षवंती बिष्ट, डॉ के एल तलवाड आदि मौजूद रहे। उधर, एस एन पब्लिक स्कूल भानियावाला में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजक गौरव तिवाडी के संचालन में योग प्रशिक्षक डॉ कैलाश चौहान ने सरल तरीके के योग सिखाए। इस दौरान प्रधानाचार्य कमला तिवाडी, साक्षी तिवाडी,अंनत भट्ट आदि मौजूद रहे।