फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yamraj and Chitragupta took to the streets of the city

Rishikesh News: शहर की सड़कों पर उतरे यमराज और चित्रगुप्त

Mon, 16 Oct 2023 11:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Yamraj and Chitragupta took to the streets of the city
एम्स ऋषिकेश की ओर से विश्व ट्रॉमा सप्ताह के पांचवें दिन साइकिल रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का संदेश दिया गया। टीम ने मृत्यु के देवता यमराज और चित्रगुप्त का रूप धारण कर लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


रविवार को साइकिल रैली को एम्स के गेट नंबर दो से कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रॉमा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम ने जनमानस को दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने और साइकिलिंग से स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन




दोपहर बाद नटराज चौक पर साक्षात यमराज अपने सचिव चित्रगुप्त के साथ प्रकट हुए। चित्रगुप्त ने वहां से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से बातचीत की। यमराज ने उन्हें यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने की नसीहत दी। इस अवसर पर अखिलेश उनियाल, हिमांशु व्यास, डॉ. मयूर नारायण, डॉ. डोसेफ, यातायात उपनिरीक्षक अनवर खान, डायना, लिसा, डॉ. मधुर उनियाल, रीटा शर्मा, कमलेश बैरवा, महेश देवस्थले, दिनेश लुहार, रवि माहिचा, अक्षय आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed