{"_id":"691a2aada8d9ba28fd017963","slug":"yamkeshwar-region-has-huge-tourism-potential-dwivedi-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-836345-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर क्षेत्र में पर्यटन की बड़ी संभावनाएं : द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर क्षेत्र में पर्यटन की बड़ी संभावनाएं : द्विवेदी
Mon, 17 Nov 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
खोबरा गांव पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी।स्रोत-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी अपने पैतृक गांव खोबरा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं से उनका स्वागत किया। ग्रामीणों के साथ माता श्याम सुंदरी देवी मंदिर देवी डांडा रिखेड़ा-बंचूरी में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान आसपास के बोरगांव, जयहरी, निसणी, बघेलगांव आदि गांवों की कीर्तन मंडलियों ने मंदिर प्रांगण में कीर्तन भजन की प्रस्तुतियां दी। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज जुलेडी से मदन गोपाल भटकोटी की मंडली ने कार्यक्रम में जन्म दिन गीत गाकर हेमंत द्विवेदी को शुभकामनाएं दी।हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इससे गांवों का पलायन भी रुकेगा।