{"_id":"575091b14f1c1b24381092fd","slug":"workers-killed-in-the-line-of-electrical-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन में करंट से श्रमिक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन में करंट से श्रमिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन मरम्मत का काम कर रहे एक श्रमिक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। विद्युत लाइन ठीक करने के लिए शट डाउन लिया गया था। लेकिन इसी दौरान लाइन पर अचानक करंट दौडने से श्रमिक की मौत हुई है।
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के किमसार न्याय पंचायत में पिछले दो-तीन दिन से विद्युत लाइन खराब चल रही थी। ऊर्जा निगम ने इस क्षेत्र में विद्युत लाइन की देखरेख की जिम्मेदारी पीपीपी मोड पर शिवा इंटरप्राइजेज कंपनी को सौपी है।
विज्ञापन
कंपनी का श्रमिक रमेश पंवार (28) वर्ष पुत्र अमर सिंह पंवार निवासी ग्राम कसांण किमसार बृहस्पतिवार दोपहर लाइन ठीक करने खंबे पर चढ़ा था। देवराड़ा और धारकोट के बीच चौधार जंगल में गुज्जर गली के पास जब श्रमिक रमेश विद्युत लाइन पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
उसी वक्त वह करंट की चपेट में आ गया। वह खंबे में तारों पर ही उलझ कर ऊपर ही फंस गया। सूचना पर किमसार के राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र दमराड़ा और ऊर्जा निगम कोटद्वार के एसडीओ धनवीर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद किसी तरह शव को तारों के बीच से नीचे उतारा गया। पीपीपी मोड़ पर काम करने वाली शिवा इंटर प्राइजेज कंपनी के किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी रोजगार देेने की मांग की है।
इनका क्या है कहना
लाइन पर काम करने के दौरान शिवा इंटरप्राइजेज कंपनी के श्रमिक की मौत करंट लगने से हुई या अन्य कारणों से यह अभी स्पष्ट नहीं है। क्योंकि उस वक्त शट उाउन लिया गया था। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। शिवा इंटरप्राइजेज कंपनी मृतक श्रमिक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देगी।
जाकिर हुसैन, ईई ऊर्जा निगम कोटद्वार