फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workers got angry when a madrasa was run in the shop.

Rishikesh News: दुकान में मदरसा संचालित होने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, हंगामा

Mon, 19 Jan 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 19 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Workers got angry when a madrasa was run in the shop.
कुनांऊ गांव में विरोध करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत जागरूक पाठक।
कुनांऊ गांव में एक दुकान के भीतर कथित तौर पर मदरसा संचालित करने और बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने का मामला सामने आया है। इसका पता चलते ही राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और मौलवी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने इस गतिविधि को संदिग्ध बताते हुए लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से मामले की जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना 17 जनवरी शाम की है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि कुनांऊ गांव के एक दुकान में एक मौलवी की ओर से मदरसे की शिक्षा दी जा रही है। उसके बाद कार्यकर्ता कुनांऊ गांव में आ धमके।
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान मौलवी के पक्ष में आए समर्थकों की कार्यकर्ताओं के साथ तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौलवी के पुलिस सत्यापन नहीं होने के साथ आधार कार्ड में दर्ज नाम पते और जन्मतिथि पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कुनांऊ गांव में पहले एक मदरसा था, जो फिलहाल कोर्ट के आदेश पर बंद है, लेकिन मदरसे की शिक्षा समीप की एक दुकान में दी जा रही है जो कि गलत है। मौलवी के आधार कार्ड में नाम पते के साथ जन्म तिथि पर भी संशय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलवी का अपने गृह क्षेत्र और वर्तमान थाने से सत्यापन भी नहीं है। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed