Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workers, angered by delays in payment and low wages

Rishikesh News: मानदेय में देरी और कम भुगतान से भड़के मजदूर, फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

Sat, 14 Nov 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Nov 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Workers, angered by delays in payment and low wages
- हिंदुस्तान नेशनल ग्लास इंडस्ट्रीज के मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

- 10 दिन का अल्टीमेटम-साप्ताहिक अवकाश न देने और अभद्र व्यवहार का भी लगाया आरोप
ऋषिकेश। हिंदुस्तान नेशनल ग्लास इंडस्ट्रीज में मजदूरों का आक्रोश शनिवार को सड़कों पर उतर आया। समय पर मानदेय न मिलने, कम भुगतान और साप्ताहिक अवकाश से वंचित रखने समेत कई समस्याओं को लेकर मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर फैक्ट्री गेट के सामने हाईवे किनारे एकत्र हुए और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी में मानदेय भुगतान की व्यवस्था पूरी तरह अनियमित है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी उन्हें अक्टूबर माह का मानदेय नहीं मिला। स्थिति यह है कि डेढ़ माह तक भुगतान रोके रखने के बाद एक महीने का मानदेय दिया जाता है। इससे मजदूरों के सामने परिवार का भरण-पोषण करने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो रहा है। उनका कहना है कि कम भुगतान के बावजूद उनसे अधिक काम लिया जा रहा है, जबकि साप्ताहिक अवकाश तक नहीं दिया जाता। आरोप है कि कागजों में छुट्टी दर्शा दी जाती है, लेकिन वास्तविकता में मजदूरों को अवकाश का लाभ नहीं मिलता। इसके अलावा कंपनी के नियमित कर्मचारियों पर मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन

मजदूरों का कहना है कि वह अपनी समस्याओं और मांगों से कई बार कंपनी प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के चलते उन्हें कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। वहीं मजदूरों के आरोपों पर कंपनी का पक्ष जानने के लिए जब मीडिया कर्मियों ने प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया तो फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य गेट बंद कर दिया। कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed