फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Work boycott for two hours in protest against termination of services

आउटसोर्सकर्मियों की सेवा समाप्त, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 01 Apr 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Work boycott for two hours in protest against termination of services
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने सेवाएं समाप्त करने के विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। सीएसमएस के निर्देश पर ठेकेदार ने बीते बुधवार को कर्मचारियों को 31 मार्च से सेवाएं समाप्त होने का नोटिस थमा दिया था। आउटसोर्स कर्मचारियों सेवाएं बहाल न करने की स्थिति में एक अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेवा समाप्ति के नोटिस के बाद एसपीएस राजकीय अस्पताल में 60 आउटसोर्स कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रकट किया। कार्य बहिष्कार करने वालों में सफाईकर्मी, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, सुरक्षाकर्मी और धोबी आदि शामिल हैं। कर्मचारियों के कार्य कबहिष्कार के चलते ओपीडी काउंटर पर मरीजों के पर्चे नहीं बन पाए। इससे ओपीडी में उपचार के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद करीब दो घंटे बाद ओपीडी में पर्चे बनने शुरू हुए। इसके बाद मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। वहीं सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल में गंदगी पसरी रही। वहीं वार्ड आया और वार्ड ब्वाय के काम न करने के कारण आईपीडी में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब कर्मचारियों ने एक अप्रैल से सेवा बहाल न करने पर अस्पताल प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ अस्पताल परिसर में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इंसेट
सरकारी अस्पताल में मरीजों को नहीं मिलेगा भोजन
ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल की कैंटीन में मरीजों के लिए बनने वाला भोजन भी बंद हो जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने कैंटीन ठेकेदार को भी नोटिस थमा दिया गया है। शुक्रवार से अस्पताल की कैंटीन में भोजन नहीं बनेगा। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। इसके अलावा अस्पताल के मुख्य गेट में संचालित कैंटीन संचालक को भी अस्पताल प्रशासन ने नोटिस थमा दिया गया है। कैंटीन भी शुक्रवार से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कोट
सरकारी अस्पताल में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। नई टेंडर प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। अस्पताल की व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए अस्पताल की ओर से वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
-डॉ. रमेश राणा, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed