{"_id":"5dcb06e18ebc3e5afc2f08cf","slug":"wonderful-consumers-have-to-be-hit-by-meter-installation-rishikesh-news-drn3258018173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब : मीटर लगाने को उपभोक्ता को खाने पड़ रहे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब : मीटर लगाने को उपभोक्ता को खाने पड़ रहे धक्के
विज्ञापन
ललित कुमार जाटव, बिजली उपभोक्ता।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विभागों का हाल भी गजब है। एक व्यक्ति अपनी मीटर चोरी की शिकायत लेकर कभी पुलिस विभाग तो कभी बिजली विभाग में जा रहा है, लेकिन उसे कहीं भी इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। थकहार कर व्यक्ति ने अब उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज की है। दरअसल बीते 22 अक्तूूबर को ललित कुमार जाटव पुत्र स्व. भोपाल सिंह जाटव निवासी पुरानी जाटव बस्ती ऋषिकेश अपनी पुरानी चुुंगी स्थित डेंटिंग पेंटिंग की दुकान बंद करके घर चले गए। 23 अक्तूबर की सुबह दुकान पर काम करने वाले युवक ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि दुकान से बिजली मीटर चोरी हो गया है।
इसकी शिकायत उन्होंने से की तो यहां एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि कोतवाली में जाकर लिखित शिकायत करो और उसकी एक प्रति उपलब्ध कराओ, इसके बाद मीटर लग जाएगा। कोतवाली पुलिस ने पहले जांच करने की बात कहकर तहरीर की रिसीविंग देने से इंकार कर दिया। इसके बाद ललित कुमार एसएसपी देहरादून अरुण मोहन जोशी के यहां से तहरीर की एक प्रति रिसीव करके ले आए। अब बिजली विभाग के एसडीओ राजीव कुमार मीटर लगाने से इंकार कर रहे हैं। हालत ये है कि मीटर न लगाने के लिए विभागीय अधिकारी आए दिन नये-नये दस्तावेज उपलब्ध कराने को कह रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि एसडीओ राजीव कुमार ने उनसे कहा कि उन पर राजनीतिक दबाव है। इस कारण उनका मीटर नहीं लग पाएगा।
कोट्स
मामला उपभोक्ता फोरम में पहुंच चुका है। जल्द ही इस पर निर्णय आएगा। जो भी आदेश होंगे कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव कुमार, एसडीओ बिजली विभाग
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले में एसडीओ ही बता पाएंगे। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता