फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women will make compost from wet garbage generated from homes

Rishikesh News: घरों से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाएंगी महिलाएं

Tue, 22 Oct 2024 05:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Women will make compost from wet garbage generated from homes

विज्ञापन
नगर निगम की ओर से गठित स्वयं सहायता समूह त्रिवेणी सेना की महिलाओं को गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके बाद समूह की महिलाएं घरों से निकलने वाले कूड़े से खाद बनाकर अपनी आजीविका बढ़ाएंगी। इससे गीले कूड़े का सही निस्तारण भी हो सकेगा।



नगर निगम की ओर से दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संगठित करते हुए त्रिवेणी सेना का गठन किया गया है। जिनके माध्यम से नगर निगम में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तर के कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन


त्रिवेणी सेना घर-घर कूड़ा संकलन, पृथक्करण व यूजर चार्ज वसूलने में निगम का सहयोग कर रही हैं। वहीं डेंगू, सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन की रोकथाम के अलावा विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों में भी कार्य कर रही है। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि त्रिवेणी सेना को स्मृति वन ऋषिकेश में कंपोस्ट खाद बनाने का दायित्व सौंपा गया है। जिसके लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें विशेषज्ञों की ओर से त्रिवेणी सेना की महिलाओं को गीले कूड़े का उपयोग कर कंपोस्ट खाद बनाना सिखाया गया। आने वाले दिनों में त्रिवेणी सेना की महिलाएं घरों से एकत्रित होने वाले गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाना शुरू करेंगी। इससे उनकी आय भी बढ़ेगी। कहा कि यह कदम महिला रोजगार, आर्थिक स्वावलंबन के साथ कूड़ा निस्तारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed