फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women who went to meet the chief manager of IDPL were beaten up

आईडीपीएल के मुख्य प्रबंधक से मिलने गई महिलाओं से मारपीट.

Fri, 22 Oct 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Women who went to meet the chief manager of IDPL were beaten up
आईडीपीएल के प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देते स्थानीय लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। आईडीपीएल ऋषिकेश के मुख्य प्रबंधक से मिलने गई आईडीपीएल टाउनशीप की महिलाओं से सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। इस दौरान कई महिलाओं को काफी चोटें आई। सुरक्षाकर्मियों की बदसलूकी से नाराज आईडीपीएल टाउनशीप के लोग संस्थान के प्रशासनिक भवन के पास धरने पर बैठ गए। जब मुख्य प्रबंधक ने सुरक्षाकर्मियों के रवैये पर माफी मांगते हुए मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग माने।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईडीपीएल वीरभद्र के प्रबंधक संजय कुमार (अतिरिक्त प्रभार) ऋषिकेश पहुंचे। इसकी सूचना आवासीय जनकल्याण समिति आईडीपीएल को मिली तो उन्होंने संस्थान के अधिकारियों से मुख्य प्रबंधक से मिलने का अनुरोध किया। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार उनको मुख्य प्रबंधक से मिलने के लिए दोपहर तीन बजे का समय मिला था। तय समय पर समिति के अध्यक्ष सुनील कुटल्हेड़िया के नेतृत्व में करीब 250 लोग आईडीपीएल के कार्यालय में पहुंचे। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद यहां लोगों को बताया कि गया एक प्रतिनिधिमंडल पहले ही मुख्य प्रबंधक से वार्ता कर चुका है। समिति के सदस्यों ने कहा कि आवासीय जनकल्याण समिति आईडीपीएल ने समय मांगा था। ऐसे में कोई दूसरा प्रतिनिधि मंडल कैसे मुलाकात कर सकता है। जब मुख्य प्रबंधक को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने समिति के सदस्यों को वार्ता का बुलावा भेजा। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को बैठक कक्ष में भेजने से साफ मना कर दिया। जब स्थानीय लोगों ने विरोध जताया तो सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान कई महिलाएं घायल हो गई। इसके बाद गुस्साएं लोग प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। मुख्य प्रबंधक को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने समिति के लोगों को वार्ता के लिए फिर से बैठक कक्ष में बुलाया। इसके बाद समिति का प्रतिनिधि मंडल मुख्य प्रबंधक से मिला। समिति के अध्यक्ष सुनील कुटल्हेडिया ने मुख्य प्रबंधक से कहा सुरक्षाकर्मियों का निरंकुश होना आईडीपीएल प्रबंधन की नाकामी है। मुख्य प्रबंधक ने सुरक्षाकर्मियों और मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। धरना देने वालों में रामेश्वर चौहान, नीलम चंदानी, सारिका, मौली कर्माकर, उर्मिला, कृष्णा, नंदिनी, महावीर सिंह, ऋषि भट्ट, गोविंद, अभिषेक, मंजू रावत आदि शमिल थे।
विज्ञापन

मुख्य प्रबंधक से क्यों मिलने पहुंचे थे लोग
ऋषिकेश। वन भूमि पर बसाई गई आईडीपीएल टाउनशीप की लीज 27 नवंबर को समाप्त हो रही है। वन विभाग ने लीज पूरी होने के बाद भूमि को अपने कब्जे में लेने की तैयारी कर ली है। इसके लिए वन विभाग ने अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन से सहयोग भी मांगा है। समिति के अध्यक्ष सुनील कुटल्हेडिया ने बताया कि आईडीपीएल टाउशीप के लोगों को सूचना मिली कि संस्थान सभी वीआरएस प्राप्त कर्मचारियों का लंबित देयकों भुगतान कर रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को एक नोटिस भी जारी करने की तैयारी की जा रही है। एक प्रपत्र पर हस्ताक्षर के बाद कर्मचारियों को लंबित देयकों का भुगतान किया जाएगा। वहीं जिन कर्मचारियों भुगतान लंबित नहीं है उनसे भी प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे। सुनील ने बताया कि इस प्रपत्र में देयकों को भुगतान के बाद कर्मचारियों को 30 दिन के भीतर आवास खाली करने के बिंदु को भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य प्रबंधक ने दिया आश्वासन
ऋषिकेश। समिति के अध्यक्ष सुनील कुटल्हेडिया ने बताया कि उन्होंने मुख्य प्रबंधक के समक्ष सभी कर्मचारियों को 30 दिन के भीतर आवास खाली करने के बिंदु पर ऐतराज जताया। इसपर मुख्य प्रबंधक ने कहा कंपनी के विधि सलाकारों ने यह प्रपत्र तैयार किया है। सुनील ने कहा कि उन्होंने मुख्य प्रबंधक से बिंदु को प्रपत्र से हटाने की मांग की। वहीं प्रपत्र पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाने पर बिजली और पानी के बिल का भुगतान न करने की बात भी कही है। सुनील ने बताया कि मुख्य प्रबंधक ने प्रपत्र में संशोधन को लेकर विधि सलाहकारों से वार्ता का आश्वासन दिया है। ृ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed