फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women demonstrated at SDM office

महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Sep 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated at SDM office
42 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन देती ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बापू ग्राम की महिलाओं ने स्कूलों में दोबारा एडमिशन करने के नाम पर ली जाने वाली फीस के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को बापू ग्राम की महिलाएं एकत्रित हो एसडीएम कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने बताया कि स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कई बार शिक्षा अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र भेज चुकी हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बताया कि एक अभिभावक इस मामले में पिछले दो दिनों से आमरण अनशन कर रहा है। कहा कि आमरण अनशन के दौरान अभिभावक को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। एसडीएम को ज्ञापन देकर महिलाओं ने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में मंजू रावत, मोनिका मित्तल, लता गौड, कृष्णा पंत, बबली, विमलेश, हेमा, आशा, संगीता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed