{"_id":"56ec66f74f1c1bd45b8b4c0d","slug":"women-dead-in-unnatural-situtation","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Mar 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार ने बताया कि मायका पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताई है। मामले में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार देर रात एक महिला को बेसुध हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त ज्योति (23) पत्नी राहुल चौहान निवासी नेहरू ग्राम के रूप में कराई। उन्होंने बताया कि मृतका का पति ग्रेफ कर्मी है और ऋषिकेश में तैनात है।
विज्ञापन
मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। शुक्रवार शाम मृत महिला के परिजन गुड़गांव, हरियाणा से ऋषिकेश पहुंचे। तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।