फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Crime News woman Murder in Jolly Grant Lawsuit on Three Youths

Rishikesh Crime: आंगन में सो रही महिला की गला दबाकर हत्या, बेटे की वर्कशाॅप पर ही काम करता था आरोपी

Thu, 06 Jun 2024 12:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

कुलदीप कौर आंगन में सो रही थी। इसी दौरान तीन लोग आंगन में आ धमके। दो व्यक्तियों ने कुलदीप कौर के पैर दबाए और एक गला दबाने लगा।

विज्ञापन
Rishikesh Crime News woman Murder in Jolly Grant Lawsuit on Three Youths
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी मृतका के बेटे की वर्कशाॅप में काम करता था।

विज्ञापन


लालतप्पड़ निवासी कुलदीप कौर (54) पत्नी हरजीत सिंह आंगन में सो रही थी। इसी दौरान तीन लोग आंगन में आ धमके। दो व्यक्तियों ने कुलदीप कौर के पैर दबाए और एक गला दबाने लगा। इसी दौरान उसके बगल में सो रही नातिन (बेटी की पुत्री) सिमरन जाग गई।
विज्ञापन


वह अपने मामा जगदेव (कुलदीप कौर के पुत्र) को बुलाने के लिए कमरे की ओर दौड़ पड़ी लेकिन जब तक कोई पहुंचता तीनों भाग निकले। भागते आरोपियों पर जगदेव के चाचा हरजिंदर सिंह की भी नजर पड़ी। घटना के बाद परिजन कुलदीप कौर को जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक से लापता चार ट्रैकर्स के शव भी लाए गए भटवाड़ी, हादसे में चली गई नाै की जान

प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों में से एक की पहचान आवेश अंसारी उर्फ छोटू निवासी लक्सर हरिद्वार के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि आवेश पिछले छह-सात माह से जगदेव की वर्कशॉप में ही काम कर रहा था।

प्रभारी निरीक्षक गुसाईं ने बताया कि जगदेव की शिकायत पर आवेश अंसारी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

आवेश ने कर लिया था मोबाइल स्विच ऑफ
जब परिजनों ने भागते हुए आवेश को पहचाना तो उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन आवेश का मोबाइल स्विच ऑफ था। आवेश व अन्य दोनों आरोपियों ने कुलदीप कौर की हत्या क्यों की। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आवेश की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed