फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Winners of competitions were honoured

Rishikesh News: प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

Fri, 17 Oct 2025 02:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Winners of competitions were honoured
2 देहरादून में आयोजित अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने वाले प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्
डोईवाला। देहरादून में आयोजित की गई अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं में द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान बनाया। विद्यालय निदेशक मनिंदर सिंह ने बताया कि अंग्रेजी निबंध लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुश अग्रवाल द्वितीय, अंग्रेजी वाद-विवाद में इशिका फरासी द्वितीय, कला और चित्रकला प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में अलिश्का सिंघल द्वितीय स्थान पर रही। इसी वर्ग में आरना डोभाल ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्वेता अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों उत्साहवर्द्धन किया गया। इस दौरान दिनेश त्रिपाठी, कमलेश बहगुणा, सुरभि, माधुरी त्रिपाठी, भावना, दीपक डिमरी और वीरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed