{"_id":"5dd594fe8ebc3e54c14c46ee","slug":"winner-s-heart-arrested-27-lakh-grab-driver-arrested-rishikesh-news-drn3266830153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग का दिल जीत 27 लाख हड़पने वाला ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग का दिल जीत 27 लाख हड़पने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाने में पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालवाला के एक बुजुर्ग का दिल जीतकर उससे 27 लाख हड़पने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी देवरिया का रहने वाला है। उसे ऋषिकेश के तहसील चौक से धरा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक ढालवाला निवासी बुजुर्ग भरतमणि कुड़ियाल ने बीती 31 अक्तूबर को ढालवाला चौकी में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा बंगलूरू स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी करता है। इस वजह से अक्सर बाहर ही रहता है। बताया कि इस बीच उनकी मुलाकात राकेश शर्मा नामक ड्राइवर से हुई। राकेश शर्मा उन्हें कई बार अपनी गाड़ी में दूसरे शहर में ले जाता रहा है। साथ ही चार धाम की थी यात्रा करा चुका है। बुजुर्ग का कहना था कि राकेश शर्मा ने उनका दिल जीत लिया था। आरोप लगाया कि राकेश शर्मा ने अपनी चिकनी, चुपड़ी बातों में फंसाकर उनसे नवंबर, 2018 से जून 2019 तक प्लॉट दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपए ले लिए और रफूचक्कर हो गया।
तहरीर के आधार पर मुनिकीरेती थाने में आरोपी पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया और जांच ढालवाला चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा को सौंपी गई। चौकी इंचार्ज ढालवाला विनोद शर्मा ने बताया कि आरोपी राकेश शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी ग्राम बहियारी बघेल टोला थाना भाटपा रानी जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) को बुधवार को तहसील चौक, ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने सात लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाए जाने की जानकारी दी। इसमें से उसने तीन लाख रुपए की स्विफ्ट कार खरीदी थी, जबकि अन्य रुपए वह अपने शौक पर खर्च कर चुका है।