{"_id":"6ad8c3a2b2e5d4f2520978b0","slug":"gramin-express-yojana-brings-the-gift-of-self-employment-to-women-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-147928-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से महिलाओं को मिला स्वरोजगार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से महिलाओं को मिला स्वरोजगार का तोहफा
Wed, 21 Oct 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
- 6.50 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण लेकर खरीदा वाहन, ब्लाक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी
यमकेश्वर। महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यमकेश्वर में नई पहल की गई है। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आवागमन के लिए वाहन खरीदा गया है। बृहस्पतिवार को नीलकंठ मंदिर के समीप ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर सीता चौहान और खंड विकास अधिकारी आकाश बेलवाल ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
योजना के तहत वाहन खरीदने के लिए सरकार की ओर से 6.50 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन का उपयोग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण और समूह से जुड़े कार्यों के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इससे महिलाओं को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और उन्हें कम किराये पर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। वाहन को आजीविका के साधन के रूप में भी उपयोग करने की योजना है। महिलाएं पर्यटन और टूर-ट्रैवल सेवाओं के माध्यम से वाहन का संचालन कर आय अर्जित कर सकेंगी। इससे समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। खंड विकास अधिकारी आकाश बेलवाल ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों के आवागमन की सुविधा के लिए वाहन खरीदा गया है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। वाहन को रवाना किए जाने के दौरान समूह की महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।