फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Been River bridge to be completed by February; DM issues directives to accelerate construction

Rishikesh News: फरवरी तक पूरा होगा बीन नदी पुल, डीएम ने तेज गति से निर्माण के दिए निर्देश

Wed, 21 Oct 2026 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Been River bridge to be completed by February; DM issues directives to accelerate construction
- 23 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 150 मीटर लंबा डबल लेन पुल, अब तक 50 प्रतिशत काम पूरा
विज्ञापन

- 23 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 150 मीटर लंबा पुल फरवरी 2027 तक होगा तैयार
यमकेश्वर। बैराज-चीला-हरिद्वार मार्ग पर बीन नदी में निर्माणाधीन डबल लेन पुल का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत लोक निर्माण विभाग के दुगड्डा खंड की ओर से 23 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पुल को फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बुधवार को पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुल की कुल लंबाई 150 मीटर है, जिसमें 50-50 मीटर के तीन स्पान बनाए जा रहे हैं। इसका कैरिजवे 7.5 मीटर और फुटपाथ सहित कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2026 में शुरू हुए निर्माण कार्य में फिलहाल फाउंडेशन का काम प्रगति पर है। डीएम ने नियमित निगरानी कर निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा
पुल निरीक्षण के बाद डीएम ने नीलकंठ मंदिर के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग की प्रगति की जानकारी एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान से ली। उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन से पार्क क्षेत्र में रात्रिकालीन आवाजाही और लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से रात की गश्त के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जंगल सफारी की व्यवस्थाओं, आसपास के गांवों की स्थिति और ग्रामीणों की समस्याओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, सहायक अभियंता साहेब सिंह सैनी, अपर सहायक अभियंता शशि प्रकाश सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed