फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Will talk to THDC to increase water level at Trivenighat

त्रिवेणीघाट पर जलस्तर बढ़ाने के लिए टीएचडीसी से करेंगे वार्ता

Fri, 02 Apr 2021 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Will talk to THDC to increase water level at Trivenighat
ऋषिकेश। कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने त्रिवेणीघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणीघाट पर जल स्तर बढ़ाने के लिए टीएचडीसी के अधिकारियों से वार्ता करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेट का निर्माण कार्य एक दो दिन में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉयलेट पर हर समय पानी उपलब्ध रहना चाहिए। डस्टबीनों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही त्रिवेणीघाट पर श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, इसके लिए टीएचडीसी के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सीएमएस नरेंद्र तोमर को निर्देश दिए कि जो व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं है, वह दुरुस्त की जाएं। तीन दिन बाद कोई अन्य अधिकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगा। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सचिन रावत, एसडीएम वरुण चौधरी (आइएएस), नीरज गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed