फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Will struggle to get old pay grade to police personnel

पुलिस कर्मियों को पुराना पे ग्रेड दिलाने के लिए करेगे निर्णायक संघर्ष

Sun, 18 Jul 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will struggle to get old pay grade to police personnel
डोईवाला। कांग्रेस सेवा दल की ओर से पुलिस कर्मियों को पुराना ग्रेड पे बढाने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा शनिवार को डोईवाला पहुंची। जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होकर पुलिस कर्मियों को वाजिब पे ग्रेड देने की आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में डोईवाला आगमन पर नगर भ्रमण के दौरान काफी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों को पे ग्रेड बढ़ाने को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी ने कहा कि पुलिस कर्मियों का पुराना पे ग्रेड बहाल किए जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने काशीपुर से राजभवन देहरादून तक तीन दिवसीय मुख्यमंत्री शव यात्रा का आयोजन किया। जिसका मकसद सरकार को चेताना है। कि कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनका पे ग्रेड बढ़ाएं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, मोहित उनियाल, किसान मधु थापा, सोनी कुरैशी, सागर मनवाल, गोपाल शर्मा, राहुल सैनी, अखलाक साबरी, भारत भूषण कौशल, संगीता तोमर, मोंटी सैनी, सावन राठौर, आरिफ अली, रिजवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed