फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Will make Uttarakhand the most developed state of the country: CM

उत्तराखंड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे: त्रिवेंद्र

Tue, 04 Apr 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ डोईवाला।
अमर उजाला ब्यूरो/ डोईवाला। Updated Tue, 04 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will make Uttarakhand the most developed state of the country: CM
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य को देश में विकसित और मजबूत राज्य बनाने के लिए सशक्त योजनाएं बनाने का प्रयास किया जाएगा। जनभावनाओं के अनुरूप राज्य को विकसित किया जाएगा। राज्य पर अभी 45 हजार करोड़ का कर्ज है।

विज्ञापन


सरकार दृढ़ता से समस्याओं का निराकरण करेगी और जनता के लिए भ्रष्टाचार मुक्त शासन देेगी। डोईवाला विकास में सबसे आगे नजर आएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन


समारोह के दौरान मुस्लिम महिला सोनी कुरैशी ने देववाणी संस्कृत में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की ओर से फूलमालाओं और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता से मिले बहुमत का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचंड बहुमत देने से वह स्थानीय जनता के ऋणी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के आचरण से ही उनकी पहचान प्रभावी बनेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही मेरा आवरण हैं, लिहाजा आवरण गंदा न हो, इसके लिए उनको सरकार को समझकर चलना होगा।


इस दौरान सीएम रावत ने कार्यक्रम स्थल पर हरेक कार्यकर्ता से उनके पास जाकर मुलाकात की और आभार जताया। समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, श्रवण प्रधान, संजय सिंह चौहान, सुनील उनियाल गामा, पूरण सिंह, राजेंद्र मनवाल, रामेश्वर लोधी, रवि पाल, बृजभूषण गैरोला, ताराचंद अग्रवाल, ईश्वरचंद अग्रवाल, विजय बख्शी, गीता सावन, अनुज गुप्ता, भारत गुप्ता, मनोज कांबोज, लच्छीराम लोधी, दरपान वोरा, ललित पंत आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed