डोईवाला नगर पालिका में नए अधिशासी अधिकारी एम एल शाह ने संभाला दायित्व
Link Copied
डोईवाला। नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने मंगलवार से विधिवत चार्ज संभाल लिया है। इसके बाद सबसे पहले उन्होंने डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्रीकरण पर अधिक ध्यान रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित तरीके से नगर विकास किया जाएगा। सेलाकुई से स्थानातंरित होकर 18 अगस्त को अधिशासी अधिकारी एमएल शाह डोईवाला आ गए थे। अपरिहार्य कारणों और नगर पालिका अध्यक्ष की व्यस्तता के चलते चार्ज नहीं हो पाया था। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने विधिवत तरीके से चार्ज देने के बाद उन्होंने कामकाज शुरू कर दिया है। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने नगर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी रखना अपनी प्राथमिकता बताया है। सभासद गौरव मल्होत्रा, संदीप सिंह नेगी, सुरेश सेनी, राजेश भट्ट, सुंदर लोधी, राकेश डोभाल, रियासत अली मोंटी आदि ने उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।