{"_id":"646bcd1879444b14b608b4c4","slug":"wildlife-meat-hidden-in-fridge-and-cooler-accused-arrested-rishikesh-news-c-38-1-rks1001-865-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: फ्रीज और कूलर में छिपाया वन्य जीव का मांस, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: फ्रीज और कूलर में छिपाया वन्य जीव का मांस, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
वन्य जीव का शिकार कर उसका मांस बेचने के आरोप में वन विभाग ने एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के घर से वन्य जीव का मांस भी बरामद किया गया है। आरोपी के दो साथी फरार हैं। वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मांस किस वन्य जीव का है इसका पता लगाने के लिए बरामद मांस को जांच के लिए भेजा है।
मोतीचूर रेंज अधिकारी आलोकी ने बताया कि साहब नगर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा वन्यजीव का शिकार करने और उनका मांस बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फोर्स ने गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार वनकर्मियों की टीम ने गांव में राजकुमार कश्यप के घर पर तलाशी ली। इस दौरान फ्रिज के पीछे लगी जाली से वन्यजीव का मांस बरामद हुआ। आरोपी ने कुछ मांस भूसे के ढेर में और कुछ कूलर में भी छुपाया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने आसपास रहने वाले कुछ लोगों को मांस बेचा है। राजकुमार बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। जिसके पास एक लाइसेंसी बंदूक भी है। रेंज अधिकारी आलोकी ने बताया कि उक्त लाइसेंसी बंदूक की जांच की जा रही है। साथ ही जिन लोगों को मांस बेचा गया है, उनकी भी जांच की जा रही है। मांस खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में साहब नगर निवासी राकेश और मुकेश पुत्र सोम प्रकाश फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम में बीट इंचार्ज सुरेंद्र जोशी, प्रियंका और शुभम आदि शामिल रहे।
बार बार बयान बदल रहा आरोपी
रेंज अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने किस वन्य जीव का शिकार किया और कैसे किया इस बारे में आरोपी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। आरोपी बार-बार बयान बदल कर गुमराह कर रहा है। ऐसे में उसके घर से बरामद मांस का सैंपल डब्ल्यूआईआई को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी के घर से अवैध तमंचा भी बरामद
आरोपी राजकुमार के घर से अवैध देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। वन विभाग का कहना है कि आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई का अधिकार पुलिस को है ऐसे में आरोपी को पुलिस को सौंपा जा रहा है। अवैध तमंचा भी पुलिस को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी का बड़ा भाई दुष्कर्म के आरोप में जेल में है।