{"_id":"66f6c314234fe55ca203af90","slug":"welcomed-the-creation-of-golden-card-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-511486-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गोल्डन कार्ड बनाए जाने का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गोल्डन कार्ड बनाए जाने का किया स्वागत
विज्ञापन
I
IIउत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था करने का स्वागत किया है। कहा कि सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।
I
I
I
Iबृहस्पतिवार को आयोजित संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा और प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सरकार ने शिक्षकों को और कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा से आच्छादित कर एक बड़ी सौगात देने का काम किया है।
I
Iसंघ के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह मेहता ने कहा कि गोल्डन कार्ड योजना कर्मचारियों के लिए हितकारी योजना है। जिसका सर्वत्र स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों को लाभ मिलेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी गुप्ता, जिला मंत्री अवधेश सेमवाल, मनमोहन मठपाल, रमेश बुटोला,आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला आदि ने स्वागत किया है। I