फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Welcome 2025 with Ganga Aarti and lamp donation

Rishikesh News: गंगा आरती और दीपदान के साथ 2025 का स्वागत

Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Welcome 2025 with Ganga Aarti and lamp donation

विज्ञापन
गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से पूर्णानंद घाट, जानकी पुल पर महिला गंगा आरती में गंगा की आरती, मंत्रोच्चार और दीपदान के साथ साल 2025 का स्वागत किया।बुधवार की शाम गंगा आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां गंगा की आरती की गूंज से पूरा पूर्णानंद घाट भक्तिमय हो उठा। गंगा आरती के साथ देश और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी, डाॅ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, रिया अग्रवाल, अवि गोयल, हर्ष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में नववर्ष के अवसर पर गंगा के पावन तट पर विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना और यज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में सैकड़ों साधकों ने यज्ञ में सहभाग किया। स्वामी ने वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया। साध्वी ने कहा कि हमारा जीवन केवल व्यक्तिगत सुख और संतोष के लिए नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा के लिए है। परमार्थ निकेतन में आयोजित पांच दिवसीय रिट्रीट के समापन पर विश्व के 15 से अधिक देशों से आए साधकों ने योग, ध्यान, यज्ञ, गंगा आरती, स्नान और सत्संग का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed