{"_id":"6037ee9d8ebc3ee90d7e74e2","slug":"weekly-closure-is-not-strictly-followed-rishikesh-news-drn371924325","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी का नहीं हो रहा सख्ती से पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी का नहीं हो रहा सख्ती से पालन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के बाद भी रेलवे रोड़ पर इस तरह संचालित हो रही दुकानें।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मुख्यबाजार ऋषिकेश में साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। सुबह से लेकर देरशाम तक व्यापारी वर्ग खुलेआम आम अपनी दुकानों को संचालित कर रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी मुख्य बाजार में नियमों की अनदेखी की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी इस ओर मूकदर्शक बना हुआ है।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के आदेश साप्ताहिक बंदी पर ऋषिकेेश के मुख्य बाजार में आपातकालीन सेवाओं को छोड़ अन्य दुकानें पूर्णरुप से बंद रहेंगी। नियमों को सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। इसके बावजूद भी साप्ताहिक बंदी पर रेलवे रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, लाजपतराय मार्ग, तिलकरोड आदि जगहों पर आपातकालीन सेवाओं के साथ ही अन्य सेवाएं भी खुलेआम संचालित हो रहे हैं।
मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है पुलिस गश्त कर नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रितेश शाह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक