{"_id":"630bb4560b3dfc658a6d75df","slug":"waterlogging-in-the-city-due-to-heavy-rain-drains-overflow-rishikesh-news-drn4211636143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: शहर हुआ पानी-पानी, झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत पर जलभराव बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: शहर हुआ पानी-पानी, झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत पर जलभराव बना आफत
Mon, 29 Aug 2022 02:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (डोईवाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (डोईवाला)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:22 PM IST
सार
बीते दिनों उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश होने से राहत मिली। बारिश के कारण बाजारों में भी शाम के समय ग्राहक नहीं दिखे। उमस से परेशान हो रहे लोगों ने तापमान गिरने पर राहत की सांस ली। वहीं श्यामपुर क्षेत्र में बारिश होने के कारण किसानों के भी चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : Social media
विस्तार
झमाझम बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। शहर में शाम छह बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो गई थी। सीवर लाइन भी ओवरफ्लो होकर सीवर सड़कों पर बह रहा था।
विज्ञापन
त्रिवेेेणीघाट चौक, देहरादून रोड चौक, पुरानी चुुगी पर जलभराव की स्थिति हो गई थी। जलभराव के कारण पुरानी चुंगी में वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे। बारिश के कारण बाजारों में भी शाम के समय ग्राहक नहीं दिखे। उमस से परेशान हो रहे लोगों ने तापमान गिरने पर राहत की सांस ली। वहीं श्यामपुर क्षेत्र में बारिश होने के कारण किसानों के भी चेहरे खिले हैं। इस समय किसान फ्रासबीन और लोबिया की फसल बोते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...घर में लगाया लाशों का ढेर: मां-और तीन बेटियों की हत्या, लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा ये पूजा-पाठ भी करता था
विज्ञापन
बारिश होने से मौसम का मिजाज बदला
देर अपराह्न क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बीते दिनों उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश होने से राहत मिली। मौसम में भी कुछ ठंडक का अनुभव किया गया। दिन भर मौसम खराब रहने के बाद शाम को बारिश शुरू हो गई थी। बारिश की वजह से लोग जल्दी घरों में चले गए थे। इससे बाजारों में भी रौनक कम ही देखने को मिली।