{"_id":"6a25db1c9b9500cef40651fc","slug":"water-lines-damaged-dirty-water-coming-into-homes-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-990401-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त, घरों में आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त, घरों में आ रहा गंदा पानी
Mon, 08 Jun 2026 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुड़कावाला और दूधली क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही से शहर की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। इसके साथ ही दूषित जल की आपूर्ति हो रही है।
इन दिनों कुड़कावाला सुसवा नदी और दूधली क्षेत्र में खनन सामग्री से भरे वाहन चलते हैं। सड़कों पर इनकी अधिकता से यातायात भी प्रभावित होता है। डोईवाला प्रेमनगर बाजार से कुड़कावाला तक 40 साल पुरानी सीमेंटेड पेयजल लाइनें हैं। ये पुरानी लाइनें सड़कों पर थोड़ा सा दबाव भी नहीं झेल पा रही हैं।
भारी वाहनों के कारण कई स्थानों पर लाइनों में रिसाव हो रहा है। इससे टूट-फूट की समस्या बढ़ गई है। नतीजतन, घरों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है। लोकहितकारी परिषद ने जल संस्थान से इस समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने गर्मियों में हो रही पानी की बर्बादी रोकने पर जोर दिया।
विज्ञापन
लोकहितकारी परिषद के राजेश जायसवाल, बंटी वर्मा और विशाल जिंदल ने जल संस्थान से शिकायत की है। उन्होंने गर्मियों में पानी की बर्बादी रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि पुरानी लाइनें दबाव के कारण क्षतिग्रस्त हो रही हैं। असवाल ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।