फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Was taking loan on fake jewellery, arrested

Rishikesh News: नकली गहनों पर ले रहे थे लोन, गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Was taking loan on fake jewellery, arrested
नकली आभूषण पर बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बैंककर्मी स्वयं ही कोतवाली लाए थे। जहां मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी पूर्व में भी नकली गहनों पर लोन ले चुके थे।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक की ऋषिकेश शाखा के प्रबंधक रमन सचदेवा ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी थी। रमन ने पुलिस को बताया कि बीते 13 फरवरी को सुरेंद्र व संतोष जनक उनकी आईसीआईसीआई बैंक ऋषिकेश शाखा में ज्वेलरी (02 कंगन, 01 जोड़ी झुमकी, 01 ब्रेसलेट) के बदले गोल्ड लोन लेने के लिए आए। गोल्ड लोन एक्सपर्ट हिमांशु रस्तोगी ने जब ज्वेलरी की जांच की तो वह नकली पाई गई। रमन ने बताया कि सुरेंद्र व संतोष जनक नकली सोने को असली बताकर धोखाधड़ी करके गोल्ड लोन लेना चाहते थे।
विज्ञापन




इससे पहले भी सुरेंद्र ने 336000 का और संतोष जनक ने 803175 का लोन नकली सोने पर इसी शाखा से धोखाधडी करके लिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुरेंद्र निवासी विनोद विहार काॅलोनी छिद्दरवाला देहरादून, स्थायी पता-ग्राम बजेरा थाना बरसाना जिला मथुरा व संतोष जनक निवासी फरह वार्ड एक, शाही सराय फतेहा मथुरा को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी संतोष जनक ने बताया कि वह आगरा में गाइड का काम करता था। वही उसकी मुलाकात राजेंद्र से हुई थी, जो मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed