{"_id":"616f2536b9885079a718e807","slug":"warning-of-agitation-if-the-accused-are-not-arrested-rishikesh-news-drn3938351167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों के साथ हो रही मारपीट की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने कैलासगेट में बैठक की। गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस से दो दिन के अंदर मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि 10 अक्तूबर को व्यापारी दीपचंद कुमाईं के घर घुसकर उनके ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया था। इस दौरान व्यापारी के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ा था, लेकिन बाद में उन्हें थाने से छोड़ दिया। यही नहीं बीते 17 अक्तूबर को कुछ पर्यटकों ने नगर पालिका मुनिकीरेती के पूर्व सभासद और राफ्टिंग संचालक अनुराग पयाल के साथ भी मारपीट की थी। जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी। इस घटना में भी पुलिस ने हमलावरों को पकड़कर थाने से छोड़ दिया है। व्यापारियों ने कहा कि अगर जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती तो पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में अनुराग पयाल, आशीष गौड़, जितेंद्र सिंह धाकड़, संजय पुंडीर, उमा शंकर, सुभाष चौहान, विरेंद्र सिंह चौहान, विनोद चौहान, बबलू, लक्की, देवेश उनियाल, जयपाल पुंडीर, प्रदीप भंडारी आदि थे।